{"_id":"637d0722c5e73945f25a5451","slug":"garbage-fee-will-now-be-deposited-online-mandi-news-sml4286223179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब ऑनलाइन जमा होगा कूड़ा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब ऑनलाइन जमा होगा कूड़ा शुल्क
विज्ञापन
नगर निगम मंडी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते बैंक अधिकारी व सफाई कर एकत्रित करने वाली स्वय
- फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम मंडी में अब डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का शुल्क का भुगतान घरद्वार डिजिटल तरीके से हो पाएगा। इस माह से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
शुल्क एकत्र करने वालों को विशेष स्वैपिंग मशीनें दी गई हैं। इसमें कार्ड के अलावा पेटीएम और गूगल-पे के माध्यम से भी भुगतान करने की भी व्यवस्था रहेगी। वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर-घर जाकर नगदी लेकर शुल्क की रसीद काटती हैं।
इससे अब छुटकारा मिलेगा। मंडी में करीब 36 हजार उपभोक्ताओं से कूड़ा शुल्क वसूला जाता है। यह जानकारी डोर टू डोर गारबेज शुल्क वसूलने को लेकर हुई निगम की बैठक में दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने की।
उन्होंने कहा कि सफाई शुल्क जमा करवाने के लिए एक्सेस बैंक के साथ जोड़ा गया है। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण बैंक अधिकारियों की ओर से किया गया। इसके बाद अब टीमें घर-द्वार जाकर डिजिटल माध्यम से टैक्स इकट्ठा कर सकेंगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त केके शर्मा और बैंक के प्रबंधक सुशील शर्मा मौजूद रहे। वहीं सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश गुलेरिया का कहना है कि 36 हजार उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की जाती है।