{"_id":"6aa3ddf419273185c20ec072","slug":"ganpati-festival-will-be-organised-in-chauntra-from-14th-bhajan-evenings-will-be-organised-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212874-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा में 14 से सजेगा गणपति महोत्सव, होंगी भजन संध्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा में 14 से सजेगा गणपति महोत्सव, होंगी भजन संध्याएं
विज्ञापन
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गायक काकू राम ठाकुर करेंगे गणपति महिमा का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा बाजार में गणपति महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष कपिल सूद ने बताया कि आयोजन का यह 13वां वर्ष है। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर सोमवार को होगा। इस अवसर पर गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति की शहर में परिक्रमा करवाने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिदिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्याओं और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इनमें हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक, रोहित कुंडल, अंशुल चमन, गोरा मेहरा, रुचि धीमान, दिनेश चंदेल, कुमार विक्की, जॉनी ठाकुर और सुनील कुमार प्रस्तुति देंगे। समापन संध्या में लोकगायक काकू राम ठाकुर मुख्य कलाकार होंगे। आयोजन के दौरान स्थानीय हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।