{"_id":"66a6344f8636721232004e92","slug":"gadagushain-area-connected-by-road-bus-could-not-start-for-janjehli-and-thunag-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131958-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गाड़ागुशैण क्षेत्र सड़क से जुड़ा, जंजैहली और थुनाग के लिए नहीं शुरू हो पाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गाड़ागुशैण क्षेत्र सड़क से जुड़ा, जंजैहली और थुनाग के लिए नहीं शुरू हो पाई बस
Mon, 29 Jul 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र का दुर्गम क्षेत्र गाड़ागुशैण अब सड़क मार्ग से जंजैहली और थुनाग से जुड़ गया है, लेकिन अभी भी बस से सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। यहां की तीन पंचायतों जुफरकोट, थाचाधार व खौली की जनता का जंजैहली और थुनाग से गहरा सामाजिक और प्रशासनिक संबंध है। मगर क्षेत्र के लोगों को जंजैहली और थुनाग तक पहुंचने के लिए अभी भी निजी वाहनों और टैक्सी चालकों को भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है।
हालांकि प्रदेश सरकार ने गाड़ागुशैण क्षेत्र को सड़क मार्ग से जंजैहली और थुनाग से जोड़ दिया है, लेकिन यहां के लोगों को जंजैहली और थुनाग तक पहुंचने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। जंजैहली में एचआरटीसी का सब-डिपो खुलने से गाड़ागुशैण क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा की उम्मीद जगी थी। मगर ऐसे कुछ नहीं हुआ। अब क्षेत्र के लोग जंजैहली और थुनाग के लिए सीधी बस सेवा की मांग कर रहे हैं।
गाड़ागुशैण क्षेत्र को जंजैहली और थुनाग से जोड़ने के लिए तीन सड़कें जिसमें गाड़ागुशैण-घाट- शैटाधार- चिऊणी- लंबाथाच दूसरी सड़क, गाड़ागुशैण-खौली- रेशन-जंजैहली और तीसरी जंजैहली-भेखली- तुंगासीधार-खौली-गाड़ागुशैण सड़कें बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
नौजवान सभा के नेता महेंद्र राणा, हेमराज, खेम सिंह, और नीरज ने गाड़ागुशैण से जंजैहली और थुनाग के लिए सीधी बस सेवा की मांग की है। उन्होंने बताया कि गाड़ागुशैण से शैटाधार, चिऊणी और खौली तुंगासीधार होते हुए जंजैहली और थुनाग के लिए बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। इससे जुफरकोट, थाचाधार और खौली पंचायतों के लोग आसानी से अपने आवश्यक कार्य निपटाने के लिए जंजैहली और थुनाग पहुंच सकते हैं।
प्रशासनिक रूप से अलग थलग गाड़ागुशैण
नौजवान सभा के नेता महेंद्र राणा, हेमराज, खेम सिंह, और नीरज ने कहा कि यह क्षेत्र अरसे से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। गाड़ागुशैण क्षेत्र का तहसील मुख्यालय बालीचौकी है, जबकि उपमंडल थुनाग है। थाना औट है और पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय छतरी में है। यहां की जनता का एक काम बालीचौकी, बिजली का दफ्तर बंजार और पेशी के लिए गोहर कोर्ट पहुंचना पड़ता है। इस क्षेत्र को एक प्रशासनिक इकाई में समायोजित करने की जरूरत है।