{"_id":"65eb051691513c5b6805b67b","slug":"fruit-and-vegetable-processing-machine-will-make-women-self-reliant-mandi-news-c-90-1-ssml1025-121355-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फल और सब्जी प्रसंस्करण मशीन महिलाओं को बनाएगी स्वावलंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फल और सब्जी प्रसंस्करण मशीन महिलाओं को बनाएगी स्वावलंबी
Sat, 09 Mar 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राइज अप फाउंडेशन मंडी के सौजन्य से नाचन क्षेत्र की नेहरा स्थित गणई पंचायत में ग्रामीण किसान सोसायटी को मल्टी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन भेंट की गई। फाउंडेशन चेयरमैन सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने मशीन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह मशीन दी गई है। ग्रामीण किसान सोसायटी से क्षेत्र की करीब दो हजार महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि खादी बोर्ड से अनुदान पर यह प्रोजेक्ट सोसायटी को उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से सोसायटी को 20 हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए।
इस मौके पर मंडी काॅलेज की प्रवक्ता तारा सेन ने बताया कि हिमाचल में प्राकृतिक उत्पाद से महिलाएं ऐसे प्रोजेक्ट लगाकर स्वावलंबी बन सकती हैं। आचार, जूस, जैम और अन्य उत्पाद इस मशीन से कम समय में बनाए जा सकते हैं। सोसायटी की मुख्य प्रमुख स्नेहा शर्मा ने कहा कि सोसायटी के साथ दो हजार महिलाएं जुड़ी है और 125 सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि 12 महिलाएं सोसायटी के अधीन निरंतर कार्यरत हैं और 10 महिलाएं फील्ड में काम कर रही हैं। इस मौके पर रोटरी क्लब मंडी के प्रधान विजय कश्यप, राइज अप फाउंडेशन के सचिव कुशाल ठाकुर, मीना ठाकुर, हेमराज शर्मा, समन्वयक गगन कुमार, कार्यालय प्रभारी भारती देवी व अन्य मौजूद रहे।