फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fraud of Rs 450 crore in Jal Jeevan Mission in Jogindernagar: Jeevan

जोगिंद्रनगर में जल जीवन मिशन में 450 करोड़ का फर्जीवाड़ा : जीवन

Sun, 01 Sep 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 01 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 450 crore in Jal Jeevan Mission in Jogindernagar: Jeevan
जल जीवन मिशन में फर्जीवाड़े का जिक्र करते कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर और अन्य। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने जोगिंद्रनगर में जल जीवन मिशन के तहत 450 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा भाजपा विधायक प्रकाश राणा के कार्यकाल में हुआ है।
विज्ञापन

जीवन ठाकुर ने आरोप लगाया कि पेयजल पाइपलाइन के निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया गया और फिल्टर बैड के निर्माण में गड़बड़ी की गई। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग में 9 करोड़ 58 लाख रुपये के फर्जीवाड़े पर विधायक प्रकाश राणा द्वारा विधानसभा सत्र में रखी गई बात को भी तथ्यहीन बताया।
विज्ञापन

इस दौरान, जीवन ठाकुर ने स्थानीय विधायक को पीलिया से संक्रमित लोगों की मौत का भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 450 करोड़ रुपये का सही इस्तेमाल होता, तो क्षेत्रवासियों को जलजनित रोगों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed