फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO Dharampur team learned the intricacies of Chamba Chukh making industry

Mandi News: एफपीओ धर्मपुर की टीम ने चंबा चुख बनाने वाले उद्योग की बारीकियां जानीं

Thu, 02 Jan 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Jan 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
FPO Dharampur team learned the intricacies of Chamba Chukh making industry
चंबा चुख बनाने वाले उद्योग में जानकारी हासिल करते एफपीओ धर्मपुर के सदस्य। -स्रोतः संगठन
धर्मपुर (मंडी)। एफपीओ धर्मपुर ने स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चंबा चुख बनाने वाली वैली एग्रो फूड कंपनी का दौरा किया। इस दौरे का नेतृत्व एफपीओ की प्रोडक्शन एवं मार्केटिंग प्रभारी रजनी सकलानी ने किया।
विज्ञापन

तीन दिन तक 16 सदस्यीय टीम ने चंबा औद्योगिक क्षेत्र सुल्तानपुर में स्थित इस उद्योग का गहन अध्ययन किया। खाद्य उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी से प्रभावित होकर टीम ने निर्णय लिया कि वे इसके लागू करने के लिए एक लंबी अवधि की ट्रेनिंग के लिए अलग से टीम भेजेंगे। इसके अलावा एफपीओ मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बनने का प्रस्ताव भी पंकज को दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
विज्ञापन

अध्ययन दल में ब्यासा देवी, फूलां देवी, पवना, आशा, रीता, सिमी, अन्नू बिस्ट, अन्नू पठानिया, कमला देवी, श्रेया, तारा चंद, चौधरी राम और भूपेंद्र सिंह शामिल थे। टीम ने चुख, अचार, जूस और रेडी टू ईट खाद्य उत्पादों के मानकों पर अध्ययन किया और धर्मपुर में खाद्य सामग्री बनाने के नुस्खे सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफपीओ ने खाद्य उत्पाद बनाने का कार्य प्रारंभिक स्तर पर शुरू किया है, जो अभी होम प्रोडक्शन पर आधारित है। अब एफपीओ धर्मपुर में मल्टी प्रोसेसिंग लघु उद्योग स्थापित करने जा रहा है, जिसे भराड़ी में लगाया जाएगा। इस उद्योग की स्थापना में 50 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसे इस महीने एनसीडीसी को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस उद्योग से दर्जनों महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि एफपीओ ने केवल दो साल के कम समय में शानदार शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed