फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four lane affected people submitted memorandum to ADC

Mandi News: फोरलेन प्रभावितों ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Nov 2024 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four lane affected people submitted memorandum to ADC
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण से द्रंग और जोगिंद्रनगर क्षेत्रों के लोगों को आ रही विभिन्न परेशानियों को लेकर मंगलवार को हिमाचल भवन निर्माण एवं मनरेगा मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि नारला से मंडी फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के घर, गोशालाएं और 70 प्रतिशत जमीन फोरलेन में चली गई है। फोरलेन निर्माता कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर बाहरी मजदूरों से काम करवा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उन्हें भी काम दिया जाए। प्रभावितों को कंपनी या जिला प्रशासन रहने का प्रबंध करे। निर्माण एवं मनरेगा मजदूर संगठन ने ज्ञापन में मांग उठाई कि फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी काम करने से पहले लोगों के घरों को जाने वाले रास्तों, पेयजल स्रोतों और ग्रामीण सड़कों को नुकसान न पहुंचाकर लोगों को विश्वास में लेकर उचित प्रबंध करवाएं। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस बारे संबंधित कंपनी और स्थानीय प्रशासन से बात कर संगठन की मांगों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

...


साहल को नई पंचायत बनाने की मांग
पधर (मंडी)। इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने साहल को नई पंचायत बनाने के बारे में उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा। हितेंद्र ने बताया कि पिछली बार पंचायत विभाजन के समय सबसे बड़ी पंचायत साहल को अलग पंचायत नहीं बनाया गया है। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि साहल को पंचायत न घोषित करने में भाजपा के लोगों का हाथ था। इससे साहल पंचायत की जनता में भारी रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि साहल को भी जल्द से जल्द अलग पंचायत घोषित किया जाए। इस मौके पर पवन कुमार, महेंद्र सिंह, नागणू राम, किशोरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed