{"_id":"63878ac2feaa5c0a99530a31","slug":"four-injured-in-collision-between-car-and-tempo-on-mandi-pathankot-nh-mandi-news-sml4294528167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर कार और टेंपो में भिड़ंत से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर कार और टेंपो में भिड़ंत से चार घायल
विज्ञापन
मंडी-जोगिंद्रनगर मार्ग पर पधर के सरवाला नाला में आपसी टक्कर होने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन संवाद
- फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में गवाली के सरवाला नाला के पास बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे टेंपो और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे तीन पर्यटकों समेत चार लोग घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया है। बाकी को नागरिक अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायल सूरत गुजरात के रहने वाले हैं। घटना के बाद पठानकोट मंडी एनएच करीब आधा घंटा तक बंद रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने बाद एनएच से जाम को बहाल किया। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जोगिंद्रनगर की तरफ से आ रहे टेंपो और मंडी की तरफ से आ रही कार के बीच गवाली के सरवाला नाला के पास एक तीखे मोड़ में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में टेंपो चालक अश्वनी कुमार निवासी गुम्मा तहसील जोगिंद्रनगर गंभीर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
कार में सवार रानी बेन (50), तुलसी दास (66) और घनश्याम (55) (तीनों सूरत गुजरात के रहने वाले) भी जख्मी हुए हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मंडी-जोगिंद्रनगर मार्ग पर पधर के सरवाला नाला में आपसी टक्कर होने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन संवाद- फोटो : Mandi