{"_id":"6912269b77c58128e307bd79","slug":"found-a-radiologist-now-waiting-for-an-ultrasound-machine-mandi-news-c-90-1-ssml1025-175745-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रेडियोलॉजिस्ट मिला, अब अल्ट्रासाउंड मशीन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रेडियोलॉजिस्ट मिला, अब अल्ट्रासाउंड मशीन का इंतजार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर का भवन। फाइल फोटो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद अब अल्ट्रासाउंड मशीन का इंतजार मरीजों का मर्ज बढ़ा रहा है। बिना मशीनरी से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा स्थानीय अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से आधुनिक मशीनरी का प्रावधान करने की गुहार लगाई जा रही है।
वर्ष 2000 से लगातार प्रभावित हो रही अल्ट्रासाउंड सेवाओं को सुचारु करने के लिए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सौ बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बीते सप्ताह रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। अब यहां अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से गंभीर मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है।
डॉ. दीक्षा ने जोगिंद्रनगर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पदभार ग्रहण कर लिया है लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों के उपचार में खलल पड़ रहा है और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेकर महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों की अल्ट्रासाउंड सेवाएं सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बॉक्स
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मशीन न होने से अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हो पाए हैं। जल्द ही मशीनरी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीजों को रेडियोलॉजिस्ट की सेवाओं का लाभ मिल सके। -डॉ अंकित, कार्यवाहक प्रभारी नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
बॉक्स
जोगिंद्रनगर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसिन विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक की तैनाती के बाद आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में जिन आधुनिक उपकरणों का अभाव है उन्हें जल्द उपलब्ध करवाने की हिदायत स्थानीय अस्पताल प्रशासन को दी गई है। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग भी सहयोग कर रहा है।
- डॉ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी