फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former students refreshed their memories by giving presentations

Mandi News: पूर्व छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर ताजा कीं यादें

Mon, 25 Nov 2024 03:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Former students refreshed their memories by giving presentations
सुंदरनगर स्थित राजकीय बहुतकनीकी में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि राजे
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में पूर्व छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर अपनी यादों को ताजा किया। रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी भाग लिया। उन्होंने भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि पूर्व छात्र मिलन समारोह बहुत महत्वपूर्ण है। ऐेसे कार्यक्रमों से पूर्व छात्रों को सालों बाद शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से मिलने का अवसर उपलब्ध होता है। स्कूल-कॉलेज में हुए विभिन्न परिवर्तनों को देखने का भी मौका मिलता है। कार्यक्रम में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व छात्र संघ से जुड़े जो वरिष्ठ नागरिक हैं, उन्होंने समाज की समस्याओं का समाधान में सहयोग किया है।
विज्ञापन

किसी भी संस्थान के लिए पूर्व छात्र ब्रांड एंबेसडर होते हैं। बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर हिमाचल का सबसे पुराना संस्थान है। यहां के छात्र विभिन्न पदों पर देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने नए छात्रों से आग्रह किया कि वे भी संघ से जुड़कर संस्थान को निरंतर प्रगति की राह पर ले जाएं। कार्यक्रम में बहुतकनीकी संस्थान के पूर्व छात्रों ने भी विचार साझा किए। विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ यादों को ताजा किया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग अक्षय सूद, संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा तथा पूर्व छात्र संघ के पूर्व प्रधान इंजीनियर नरेंद्र प्रार्थी और महासचिव ओपी राही सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed