फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former officer's son cheated in the name of booking helicopter for Vaishno Devi

वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर पूर्व अधिकारी के बेटे से ठगी

Fri, 08 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Former officer's son cheated in the name of booking helicopter for Vaishno Devi
पटड़ीघाट (मंडी)। अगर वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे हैं और वहां के लिए हेलिकॉप्टर की टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाएं। साइबर शातिर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला मंडी जिले के सरकाघाट में सामने आया है। इसमें एक पूर्व अधिकारी के बेटे से 13,840 रुपये ठग लिए गए हैं। वैष्णो दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में सरकाघाट थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बलीराम चंदेल निवासी मकान नंबर-80, वार्ड-6 सरकाघाट ने बेटे से धोखाधड़ी करने के संबंध में पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया। बेटे को 12 मार्च 2022 को माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर में सीटें बुक करवाने को कहा। बेटे ने टिकट के लिए गूगल पर टोल फ्री नंबर सर्च कर कॉल की। इसमें उसका किसी व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसने खुद को एजेंट बताते हुए पैसे जमा करवाने को कहा। खाते में पैसे डलवाने के बाद भी उसे टिकट नहीं भेजी गई। उधर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed