फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former army officer said, army's decisive fight against terrorism

Mandi News: पूर्व सैन्य अफसर बोले, आतंक के खिलाफ सेना की निर्णायक लड़ाई

Thu, 08 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former army officer said, army's decisive fight against terrorism
आपरेशन सिंदूर....वीर नारी भानु प्रिया
मंडी। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। पूर्व सैन्य अधिकारियों से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर वर्ग ने इस ऑपरेशन का स्वागत करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया है। सोशल मीडिया पर भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशवासियों का उत्साह साफ झलक रहा है। ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, बल्कि देशवासियों को यह भरोसा भी दिलाया कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब देने में हिचकेगा नहीं।
विज्ञापन




पाकिस्तान को सीधे सबक सिखाया जाए : कैप्टन जगदीश वर्मा

संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स-सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर), हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगदीश वर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि इस बार भी पाकिस्तान बालाकोट की तरह दलीलें दे रहा है, लेकिन अब उसकी असलियत बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सीधे तौर पर सबक सिखाया जाए और उसकी जवाबदेही भी तय की जाए।
विज्ञापन




पाकिस्तान को सबक मिल गया : कर्नल मनमोहन सिंह

धर्मपुर (मंडी)। 1971 के युद्ध के वीर और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त धर्मपुर के बनाल गांव निवासी कर्नल मनमोहन सिंह ने ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश मिल गया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि सेना की प्लानिंग और पराक्रम से पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर हुआ है और देश का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतंक की दुकानों का किया सफाया : कर्नल रूप चंद

धर्मपुर (मंडी)। लौंगणी पंचायत के त्रैंबला गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल रूप चंद ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंक की दुकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। यह छोटा दिखने वाला ऑपरेशन अपने भीतर बड़ी कार्रवाई समेटे हुए है। उन्होंने सेना को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई भारत की एकता और संकल्प का प्रतीक है।



हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने किया समर्थन

सुंदरनगर (मंडी)। आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर कमेटी, जिला मंडी के प्रधान माजिद अली राणा ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की सर्जिकल कार्रवाइयों को लगातार जारी रखना चाहिए। भारत ने आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है और यह कार्रवाई इंसानियत के पक्ष में है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के नाम पर धंधा चलाने वालों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई है। यह तब तक चलती रहनी चाहिए, जब तक इंसानियत को शर्मसार करने वाले खत्म नहीं हो जाते हैं।

पति की शहादत का बदला मिला – वीर नारी भानु प्रिया

सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उपमंडल बल्ह की छम्यार पंचायत के बरनोह गांव की वीर नारी भानु प्रिया खुशी जताई है। उनके पति नायब सूबेदार राकेश नौ नवंबर 2024 को किश्तवाड़ में बलिदान हुए थे। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने उनके पति की शहादत का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से उन्हें मानसिक शांति मिली है। वे चाहती हैं कि आतंकवाद के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहे।


औकात में रहे पाकिस्तान : कर्नल तारा

कोटली (मंडी)। सेवानिवृत्त कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान अपनी औकात में रहे और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न दोहराए। अगर दुश्मन देश ने फिर ऐसी हिमाकत की तो उसका जवाब पहले से भी ज्यादा कठोर मिलेगा। देशभर के पूर्व सैनिक भारत सरकार और सशस्त्र सेनाओं के साथ एकजुट होकर खड़े हैं और किसी भी हालात में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व सैनिक आखिरी सांस तक देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed