फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   For the first time, women will be given preference in the panel of trade body: Bhaskar

व्यापार मंडल के पैनल में पहली बार महिलाओं को दिलाएंगे अधिमान : भास्कर

Tue, 02 Jul 2024 08:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 02 Jul 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
For the first time, women will be given preference in the panel of trade body: Bhaskar
जोगिंद्रनगर में नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष का स्वागत करते कारोबारी। संवाद
जोगिंद्रनगर में व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाने के होंगे प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि पैनल में पहली बार महिलाओं को अधिमान दिलाया जाएगा। इन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के प्रयास भी व्यापार मंडल के माध्यम से किए जाएंगे। प्रदेश और केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत छोटे कारोबारियों को रोजगार दिलाने और व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।

मंगलवार को शहरी कारोबारियों का आभार जताने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जोगिंद्रनगर के व्यापार को आगे ले जाने और कारोबारियों के हितों की रक्षा के साथ इनके व्यवसाय के सुरक्षा प्रबंधों को भी चाक चौबद व्यापार मंडल की देखरेख में किया जाएगा। बताया कि सीसीटीवी कैमरों का पहरा व्यापार मंडल के अधीन आने वाले क्षेत्र में बढ़ाने पर भी कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा बाहरी राज्य से बिना बिल और दस्तावेज से कारोबार करने वाले कारोबारियों पर भी नकेल कसी जाएगी। वहीं सामूहिक इंश्योरेंस के तहत कारोबारियों को लाभान्वित करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने व्यापार मंडल की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि वे जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारियों से जुड़े मसलों और प्रस्तावित योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान शहर में एक रोड शो निकाल कर कारोबारी मतदाताओं से मुलाकात की। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों में स्थानीय कारोबारियों का भरपूर सहयोग मिलने पर चुनाव समिति के संयोजक ओम मरवाह, सह संयोजक कृष्ण शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। इसी के साथ नई कार्यकारिणी में अनुभवी और ईमानदार छवि के कारोबारियों को अधिमान दिलाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed