फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Flour samples filled with depots in the mandi

मंडी में डिपुओं से भरे आटे के सैंपल

Sat, 21 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Flour samples filled with depots in the mandi
मंडी। जिले में डिपुओं में मिलने वाले आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपुओं में आटे के नमूने भरे हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि विभाग ने मंडी शहर के सुहड़ा मोहल्ला एवं पैलेस कॉलोनी में डिपुओं का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

इस दौरान आटे की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंडी इंडस्ट्रियल कॉआपरेटिव सोसायटी सौली खड्ड तथा शिव शक्ति इंडस्ट्री सौली खड्ड मिल का भी निरीक्षण किया गया तथा आटे का नमूना लेकर जांच के लिए निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की आटे सहित सभी विनिर्दिष्ट जरूरी वस्तुओं की गुणवत्ता पर लगातार नजर रहती है। गेहूं के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खाद्य निगम नलसर, नेरचौक तथा भांबला से भी गेहूं के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे जब भी उचित मूल्य की दुकान से गेहूं का आटा प्राप्त करते हैं तो उस समय अच्छी तरह से जांच परख कर ही इसे लें। उन्होंने सभी निरीक्षकों को भी बरसात के मौसम के दौरान आटे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह कनेट ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नंबर 1905-222197 या उपमंडल स्तर पर खाद्य निरीक्षक के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उपभोक्ता खाद्य निरीक्षक बल्ह के मोबाइल नंबर 7018736291, चौंतड़ा 8350952150, निरीक्षक धर्मपुर 8219392406, निरीक्षक द्रंग 7018496639, निरीक्षक गोहर 9459763692, निरीक्षक सराज 8219985490, निरीक्षक सुंदरनगर 9418481968 और निरीक्षक सदर 9418213884 के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed