{"_id":"65297dd28bd740ae2501e7d8","slug":"first-installment-of-rs-5-lakh-released-for-panchvaktra-mahadev-temple-footbridge-mandi-news-c-90-1-ssml1045-10753-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचवक्त्र महादेव मंदिर फुटब्रिज के लिए पांच लाख रुपये की पहली किश्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचवक्त्र महादेव मंदिर फुटब्रिज के लिए पांच लाख रुपये की पहली किश्त जारी
विज्ञापन
मंडी में सांसद प्रतिभा सिंह पंचवक्त्र पैदल पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्दे
मंडी। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पंचवक्त्र महादेव मंदिर फुटब्रिज को बनाने के लिए सांसद निधि से शुक्रवार को पांच लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। पुल निर्माण के लिए उन्होंने सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
उन्होंने पुल के शीघ्र निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की स्थानीय परिधि गृह में बैठक बुलाई थी। इस दौरान ही उन्होंने यह राशि विभाग के अधिकारियों को जारी की। सांसद प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को दो महीने के भीतर पुल को पुनः बनाने के निर्देश दिए। पंचवक्त्र महादेव मंदिर के नजदीक बना यह पुल जुलाई में व्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया था और इससे लोगों को आने-जाने बड़ी असुविधा हो रही थी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुल के जल्द निर्माण के आदेश दे दिए हैं। इसका निर्माण बड़े जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पुल 40 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, एडीसी मंडी निवेदिता नेगी, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।