फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Firecrackers have made the administration's pockets rich.

Mandi News: पटाखों ने कर दी प्रशासन की जेब गर्म

Fri, 10 Oct 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers have made the administration's pockets rich.
मंडी। दीपावली के लिए मंडी शहर के छोटा पड्डल मैदान में ही पटाखों की बिक्री के लिए बाजार सजेगा। प्रशासन के निर्णय के बाद शुक्रवार को प्लाटों का आवंटन शुरू हुआ। करीब 7.5 लाख रुपये में प्लाटों का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल करीब 4.50 लाख रुपये से पड्डल मैदान बिका था। पटाखों के लिए सजने वाला छोटा पड्डल मैदान प्रशासन की जेब गर्म कर गया है। इस राशि को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को सौंप दिया गया है। अब यहां पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिवाली तक यहां पर करोड़ों रुपयों के पटाखे, फुलझड़ियां और रॉकेट बिकेंगे।
विज्ञापन

...
पूर्व में दुकानों में सामने आए हैं अग्निकांड
मंडी शहर का बाजार अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है। पूर्व में दीपावली के दिनों में पटाखों की दुकानों में अग्निकांड की घटनाएं सामने आ चुकी है। किसी भी दुर्घटना की आशंका को समाप्त करने के लिए पटाखों की बिक्री को छोटा पड्डल मैदान तक सीमित कर दिया गया है। उपायुक्त मंडी की ओर से भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत सख्त आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लाइसेंस लेना जरूरी
फैसला जनजीवन, संपत्ति और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। केवल छोटा पड्डल मैदान में पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। इसके लिए विक्रेताओं को वैध लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

....
छोटा पड्डल मैदान में पटाखों की व्यवस्थित बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम सदर को अस्थायी दुकानों का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस संपूर्ण व्यवस्था का संचालन डीएसपी सदर, नगर निगम मंडी, अग्निशमन अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी के समन्वय से किया जा रहा है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed