फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire in grocery store in Tungal's Sakswal village mandi

तुंगल के सकस्वाल गांव में किराना स्टोर में लगी आग

Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store in Tungal's Sakswal village mandi
कोटली (मंडी)। तुुंगल घाटी के सकस्वाल गांव में रविवार सुबह मकान में आग लग गई। मकान के कमरे में रखा किराना दुकान का सामान जलकर राख हो गया। घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन और पुलिस कर्मियों ने राहत कार्य में सहयोग किया। राजस्व विभाग के अधिकारी ने नुकसान का आकलन किया। करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन

सकस्वाल गांव में रविवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय निवासी दिनेश कुमार के घर के एक कमरे में आग लग गई। दिनेश घर से कुछ दूरी पर किराना की दुकान चलाते हैं। घर के एक कमरे में किराना सामान रखा था। आग से सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। बांद में अग्निशमन विभाग मंडी और पुलिस कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। कार्यवाहक राजस्व अधिकारी नरेंद्र ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आग की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed