फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire broke out in the house, goods kept on one floor turned to ashes, loss worth lakhs

Mandi News: मकान में भड़की आग, एक मंजिल में रखा सामान राख, लाखों का नुकसान

Thu, 01 May 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, goods kept on one floor turned to ashes, loss worth lakhs
टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र के गांव बांदल ब्राह्मण में बुधवार सुबह आग की एक भयावह घटना में दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे प्रकाश चंद शर्मा के मकान में उस समय पेश आई, जब घर के सदस्य दैनिक कार्यों में व्यस्त थे।
विज्ञापन

मकान से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही धर्मपुर स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन रवाना हुआ और टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग की तत्परता के चलते यह आग और अधिक नहीं फैल सकी। अन्यथा, यह पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले सकती थी। हालांकि आग बुझाए जाने तक तब तक पहली मंजिल में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था और मकान की संरचना को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक प्रकाश चंद शर्मा ने दावा किया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग दो करोड़ रुपये का निजी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जबकि बची हुई संरचना को भी गंभीर क्षति पहुंची है। वहीं, प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस नुकसान को करीब सात लाख रुपये आंका गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार टिहरा शशि पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। मामले की विस्तृत जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

टिहरा के बांदल ब्राह्मण में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed