फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire breaks out in tent house in Mandi, 2000 chairs, mats and mattresses all reduced to ashes

Mandi News: मंडी जिले के सौली खड्ड में टेंट हाउस में लगी आग, 2000 कुर्सियां, मैट और गद्दे सब कुछ राख

Sun, 26 Jan 2025 12:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

मंडी शहर के औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड में एक टेंट हाउस के स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in tent house in Mandi, 2000 chairs, mats and mattresses all reduced to ashes
मंडी के सॉली खड्ड में औद्योगिक क्षेत्र में आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी। स्त्रोत विभाग - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी शहर के औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड में एक टेंट हाउस के स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे के आसपास हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


स्टोर में रखी प्लास्टिक की दो हजार कुर्सियां, एक लाख वर्ग फीट कारपेट मैट, गद्दे, गलीचे, रजाई, प्लाई बोर्ड, सोफे, क्रॉकरी आदि का सामान जलकर राख हो गया। सामान दो स्टोर में रखा गया था। बाहर से शटर लगाया हुआ था। दो बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


करीब सवा दो बजे दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अग्निशमन वाहन लेकर पहुंचे। स्टोर में आग की लपटों को देख दो अन्य वाहन और स्टाफ भी बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। स्टोर में शटर लगा होने के कारण दमकल कर्मियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शटर उठाकर अंदर लगी आग को बुझाया गया। दमकल विभाग के करीब 16 अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आग बुझाने में डटे रहे। प्रभावित गुरजिंदर सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह के अनुसार आग की घटना से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। करीब दो घंटे तक आग की लपटें और धुआं उठता रहा।


इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी एकजुट हो गए। अग्निकांड के समय स्टोर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मुनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें दो बजे सूचना मिली थी। मौके पर तीन वाहनों और 16 अधिकारियों और जवानों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के जवान भी आग के समय मौके पर लोगों के साथ नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed