Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire breaks out in seven cowsheds and two houses; losses run into lakhs, two cows suffer burns.

Mandi News: सात गोशालाओं और दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, दो गाय झुलसीं

Tue, 10 Nov 2026 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in seven cowsheds and two houses; losses run into lakhs, two cows suffer burns.
मंडी/सरकाघाट। दिवाली की रात मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सरकाघाट की ठाणा पंचायत में चार भाइयों की चार गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं, जबकि बल्हघाटी के घट्टा गांव में दो गोशालाओं में आग लगने से दो गाय झुलस गईं।
विज्ञापन

वहीं, बल्हघाटी के कंसा में आतिशबाजी के कारण एक मकान में आग लग गई। तीनों घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। उधर, मंडी शहर के समखेतर मोहल्ले में एक खंडहरनुमा मकान और बल्ह घाटी की नेरढांगु में एक गोशाला में आग लगने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ठाणा में दिवाली की रात करीब 8 बजे अनीता पत्नी दिवंगत जगदीश चंद, कुलदीप, महेंद्र सिंह और राजेश कुमार पुत्र दिले राम की गोशालाओं में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि सूचना मिलते ही सरकाघाट से छोटी गाड़ी क्यूआरवी को मौके पर भेजा गया। गांव की सड़क तंग होने के कारण छोटी गाड़ी भेजनी पड़ी।
ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और गोशालाओं में बंधे सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अग्निकांड में गोशालाओं के चार कमरों को नुकसान पहुंचा है।
अंदर रखा घास, लकड़ी और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। हल्का पटवारी रत्नी देवी ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
उधर, बल्हघाटी की कुम्मी पंचायत के घट्टा गांव में दिवाली की रात करीब 2 बजे दो गोशालाओं में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो गाय झुलस गईं, जबकि अंदर रखा सूखा घास जलकर राख हो गया। घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
प्रभावित परिवार की सदस्य सुनीता ने बताया कि रात को गोशाला से चादरों के तड़कने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो गोशाला में आग लगी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों गायों को बाहर निकाला गया लेकिन वे झुलस गईं।
प्रभावित परिवारों की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर पटवारी और पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। पंचायत उपप्रधान राज कुमार ने प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की, जबकि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

वहीं, बल्हघाटी की स्यांह पंचायत के कंसा गांव में दिवाली की रात आतिशबाजी के कारण दया राम के घर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों की तत्परता से दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान अश्वनी सैनी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
वहीं, मंडी शहर के समखेतर मोहल्ले में दिवाली की रात एक खंडहरनुमा मकान में अचानक आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि उस मकान में कोई नहीं रहता था जिससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।


इसके अलावा बल्ह घाटी की नेरढांगु में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला के भीतर सूखी तूड़ी रखी हुई थी जिस पर पटाखों की चिंगारी गिरने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के चलते समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया जिससे गोशाला को केवल आंशिक नुकसान ही पहुंचा और मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed