फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Finance XI reached semi-finals after defeating Pandoh

Mandi News: पंडोह को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा फाइनांस इलेवन

Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Finance XI reached semi-finals after defeating Pandoh
मंडी। पड्डल मैदान में आयोजित सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। फाइनांस इलेवन सेमीफाइनल और बढ़ोता सोसायटी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहला मुकाबला फाइनांस इलेवन और तृतीय रिजर्व पुलिस वाहिनी पंडोह के बीच खेला गया। टॉस जीतने पर तृतीय पुलिस वाहिनी ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 रन ही बनाए। कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू पाया। फाइनांस टीम के खिलाड़ी अक्षय और मनीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

फाइनांस इलेवन ने मैदान में उतर कर 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत से टीम ने सेमी फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। दूसरा मुकाबला स्टेट एक्साइज इलेवन और बढ़ोता सोसायटी के बीच खेला गया। टाॅस जीतने पर बढ़ोता इलेवन ने 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ी राकेश ने 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 65 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेट एक्साइज की टीम मात्र 101 रन ही बना पाई। बढ़ोता टीम ने 26 रनों से मुकाबला जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed