फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Final notification of ward delimitation of four municipal bodies notified

Mandi News: चार नगर निकाय के वार्ड परिसीमन की अंतिम अधिसूचना अधिसूचित

Thu, 19 Jun 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Final notification of ward delimitation of four municipal bodies notified
मंडी। रिवालसर, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर और करसोग नगर निकाय के वार्ड परिसीमन की अंतिम अधिसूचना अधिसूचित कर दी गई है। इन नगर निकायों के परिसीमन को लेकर किसी भी व्यक्ति ने न कोई सुझाव दिया है और न ही कोई आक्षेप दिया है। ऐसे में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने इन नगर निकायों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना को अधिसूचित कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नेरचौक, सरकाघाट समेत संधोल और बलद्वाड़ा नगर निकाय के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना की प्रक्रिया अभी जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दो जून को नगर निगम मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा जोगिंद्रनगर, नगर पंचायत करसोग, रिवालसर, धर्मपुर, संधोल व बलद्वाड़ा के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रस्ताव प्रकाशित किया था। नौ जून तक इसे शहरी निकाय कार्यालयों में लोगों के निरीक्षण के लिए रखा था।
विज्ञापन

इस अवधि तक कोई भी शहरी सुझाव और आपत्ति दर्ज करवा सकता था, लेकिन रिवालसर, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, करसोग के वार्ड परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर कोई आपत्ति व सुझाव नहीं आने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इनकी अंतिम अधिसूचना को अधिसूचित कर दिया है। जिन नगर निकायों के परिसीमन प्रस्ताव को लेकर सुझाव व आपत्तियां आई हैं, उनके लिए अगले सात दिनों के अंदर मंडलायुक्त कार्यालय में अपील की जा सकती है। इसका मंडलायुक्त की ओर से पांच दिनों के भीतर निपटारा किया जाएगा। इसके बाद वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी जिला की नगर निकाय रिवालसर, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर तथा करसोग के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समय अवधि में किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई आक्षेप व सुझाव न आने के उपरांत कर दिया गया है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed