फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fear of leopard, parents raised demand to run bus during school hours

Mandi News: तेंदुए का खौफ, अभिभावकों ने उठाई स्कूल समय में बस चलाने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fear of leopard, parents raised demand to run bus during school hours
भड़याल पंचायत के खारसी गांव में मिले लेपर्ड कैट का उपचार करवाते वन विभाग के अधिकारी। स्रोत विभा
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी में तेंदुए की दहशत लोगों में इस कद्र बैठ गई है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। शनिवार सुबह भड़याल पंचायत के खारसी गांव की एक गोशाला में लैपर्ड कैट मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लैपर्ड कैट को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

महिला मंडल कांढी तारापुर की प्रधान कमलेश कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त मंडी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर कांढी तारापुर और खारसी गांव के लिए स्कूल समय में बस सेवा चलाने की मांग उठाई। महिला मंडल की प्रधान ने बताया कि भड़याल पंचायत क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की ओर से जानलेवा हमले किए जा चुके हैं। गांव जंगल से घिरा हुआ है। स्कूली बच्चों को रोजाना जंगल के बीच से करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। इससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर स्कूल समय में बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि बच्चों का आवागमन सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

उधर वन विभाग के डिप्टी रेंजर हुक्म चंद ने बताया कि सूचना तेंदुआ होने की मिली थी, लेकिन जांच में वह नर लैपर्ड कैट निकला। ठंड से बचने के लिए वह गोशाला में घुस गया था। विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार शुरू कर दिया है। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed