{"_id":"6a5a18e798dc5a38230183e8","slug":"fear-of-accidents-at-dadaur-nagchala-will-no-longer-be-a-concern-two-flyovers-will-be-constructed-mandi-news-c-90-1-mnd1021-205269-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डडौर-नागचला में अब नहीं सताएगा हादसों का डर, दो फ्लाईओवर का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डडौर-नागचला में अब नहीं सताएगा हादसों का डर, दो फ्लाईओवर का होगा निर्माण
विज्ञापन
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दुर्घटना संभावित दोनों स्थानों के लिए 44 करोड़ मंजूर
अक्तूबर से होगा कार्य, एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
विकास की बात...
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जिले के दो दुर्घटना संभावित स्थानों डडौर चौक और नागचला में जल्द फ्लाईओवर निर्माण शुरू होगा। लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन फ्लाईओवरों की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। डडौर चौक और नागचला में लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते स्थानीय लोग लंबे समय से सुरक्षित यातायात व्यवस्था की मांग कर रहे थे। फ्लाईओवर बनने के बाद बग्गी, नेरचौक और आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को सुगम और सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए सड़क पार करना भी आसान हो जाएगा। डडौर में बनने वाले फ्लाईओवर का स्पैन 15 गुणा 2 मीटर होगा। इसका निर्माण नौलखा फ्लाईओवर की तर्ज पर किया जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड भी विकसित की जाएंगी, ताकि स्थानीय यातायात प्रभावित न हो। वहीं, नागचला में बनने वाले फ्लाईओवर का स्पैन 1.30 मीटर और 2.15 मीटर होगा। इसका निर्माण बिलासपुर-मंडी डबल लेन मार्ग पर किया जाएगा। एनएचएआई ने दोनों फ्लाईओवरों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई मंडी वरुण चारी ने बताया कि दोनों फ्लाईओवरों को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इनके बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।