फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers gathered for sowing potatoes in Barot

Mandi News: बरोट में आलू की बिजाई के लिए जुटे किसान

Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered for sowing potatoes in Barot
बरोट (मंडी)। देशभर में अपने स्वाद को प्रसिद्ध बरोट के आलू की बीजाई को चौहार घाटी और छोटा भंगाल की 20 पचायतों के किसान जुट गए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बार क्षेत्र में आलू की बीजाई के लिए बेहतर नमी खेतों में होने के चलते इन दिनों किसानों ने बीजाई का काम जोरों पर चलाया हुआ है। यहां पर खेतों में इन दिनों किसान ही किसान काम में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि किसान साल भर की इस नकदी फसल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आजकल आलू की बीजाई की जाती है जो कि जुलाई में निकलने शुरू हो जाता है। इस प्रकार मात्र दो माह के लिए ही प्रदेश और देश की सब्जी मंडियों में इस आलू की दस्तक होती है और इसके दाम भी 40 से 50 रुपये तक होते हैं। वहीं, इस नकदी फसल से किसान लाखों रुपये की आमदनी करते हैं। किसानों में सीता राम, लछमन, भजन सिंह, रामचंद, घनश्याम पूर्ण चंद, चमेल सिह, प्यार चंद, मगत राम, मान सिंह, तिलक राज, बजिंदर सिंह, हरी सिंह ने कहा कि वह आलू की फसल बिजाई में दिन रात जुटे हुए हैं। ट्रैक्टर के माध्यम से खेतों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही बीजाई का काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि यहां से हर साल अमृतसर, पठानकोट, दिल्ली, हिमाचल की लोकल मंडियों में यहां का आलू दस्तक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed