फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Facilities will be expanded in Jogindernagar Hospital with Rs 22 lakh

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में 22 लाख रुपये से होगा सुविधाओं का विस्तार

Sat, 29 Mar 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be expanded in Jogindernagar Hospital with Rs 22 lakh
रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद एसडीएम मनीश चौधरी और अन्य। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में पीलिया, डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने की, जिसमें बीएमओ पधर संजय महाजन, एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वच्छता और शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। जल शक्ति विभाग को जल भंडारण टैंकों में सुपर क्लोरीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अस्पताल में रोगी वार्डों की सफाई, दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और चिकित्सा उपकरणों के अपग्रेडेशन के लिए 22 लाख रुपये के बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इसमें स्वच्छता, बिजली और जरूरी दवाओं की खरीद पर बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने वित्तीय वर्ष की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की और रिक्त पदों को भरने व नए भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष ममता कपूर, प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी अंजू कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के आधुनिकीकरण को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed