फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Facilities will be available after identifying risky conditions during pregnancy

Mandi News: गर्भावस्था में जोखिम वाली स्थिति की पहचान कर मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 13 Dec 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be available after identifying risky conditions during pregnancy
टीबी मरीजों की मदद के लिए लायंस क्लब धर्मशाला बना निक्षय मित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन के अलावा अब समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आने लगी हैं। टीबी की रोकथाम और मरीजों की सहायता के लिए लायंस क्लब धर्मशाला भी टीबी निक्षय मित्र बना है। लायंस क्लब अब हर माह 60 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के तौर पर पोषण किट मुहैया करवाएगा। इसके लिए क्लब के अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बात की है और इसी माह से टीबी मरीजों को पोषण किट दी जाएंगी। पोषण किट में प्रति मरीज तीन किलो अनाज, डेढ़ किलो दालें, 250 मिलीलीटर सरसों का तेल, आधा किलो मूंगफली दाना, एक च्यवनप्राश, 200 ग्राम सोया नगेट और 400 ग्राम दूध पाउडर शामिल रहेगा।
मौजूदा समय में कांगड़ा में 1575 लोग टीबी से ग्रसित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इन मरीजों में से 1218 ने निक्षय मित्रों से सहायता देने की सहमति दी है, जिसमें से 1058 मरीजों की निक्षय मित्र सहायता कर रहे हैं और हर माह उन्हें पोषण किट प्रदान कर रहे हैं। जिले में अभी भी 162 मरीजों को निक्षय मित्रों की दरकार थी। लायंस क्लब ने 60 मरीजों को हर माह सहायता देने के लिए कहा है। लायंस क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष प्रो. रामपाल चोपड़ा ने बताया कि पहले 60 टीबी मरीजों की सहायता की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे इस संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- टीबी की रोकथाम और मरीजों की सहायता के लिए लायंस क्लब धर्मशाला आगे आया है। वह हर माह 60 मरीजों को पोषण किट मुहैया करवाएगा। इसी तरह अन्य लोग भी आगे आकर निक्षय मित्र बनें तो इससे काफी मदद मरीजों को मिलेगी। - डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed