फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   f i r ragistered for fraud in mandi

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस

Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
f i r ragistered for fraud in mandi
नेरचौक (मंडी)। विदेश भेजने के नाम पर बल्ह क्षेत्र के 15 बेरोजगार लोगों से 7.52 लाख की ठगी के आरोप में दोनों आरोपियों के विरुद्ध बल्ह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। इस संदर्भ में प्रभावित दो बार एसपी मंडी को शिकायत कर चुके थे। मंगलवार को पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राम सिंह गांव भ्यारटा ने पुलिस को दी शिकायत में परवेज खान मकान नंबर 56 धोलरा रोड वार्ड नंबर 9 दियारा सेक्टर बिलासपुर तथा हरदेव सिंह गांव बरसोला, जिला गुरदासपुर पंजाब पर आरोप लगाया कि 2018 में इन्होंने 15 बेरोजगारों को इराक की एक तेल खदान पर नौकरी का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

उसके बाद दिल्ली बुलाकर मेडिकल के नाम पर 17-17 हजार रुपये लिए। भरोसा दिलाया कि कुछ दिन बाद उन्हें इराक भेज दिया जाएगा। उसके बाद आरोपियों के फोन स्विच ऑफ हो गए। करीब डेढ़ वर्ष बाद जैसे तैसे उन्होंने परवेज खान को बिलासपुर में धर दबोचा तथा उसके बाद दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2020 में पैसा वापस करने लिए न्यायालय में एक समझौता हुआ। इसमें आरोपियों की ओर से 3,47,000 रुपये का एक चेक दिया गया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed