फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eyes are fixed on the TV, sleep comes only after talking: Kamlesha

टीवी पर टिकी हैं आंखें, बातचीत होने के बाद आती है नींद : कमलेशा

Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eyes are fixed on the TV, sleep comes only after talking: Kamlesha
लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल के दरोब का रहने वाला सैनिक विशाल ठाकुर जम्मू में तैनात है। भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति में मां कमलेशा देवी की आंखें हर वक्त टीवी पर टिकी हुई हैं। शनिवार दोपहर को ही बेटे विशाल ठाकुर से बातचीत हुई तो मां कमलेशा को सुकून मिला।
विज्ञापन

कमलेशा देवी ने बताया कि उनका बेटा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। बेटे से बातचीत होने और उसके सही सलामत की खबर मिलने के बाद ही नींद आती है। बातचीत में बेटे ने बताया कि हालात सामान्य है। अब भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर भी हो गया है, इससे चिंता दूर हुई। कहा कि पल-पल बेटे समेत अन्य सैनिकों की सलामी के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। सीज फायर राहत लेकर आई है। संवाद
विज्ञापन

---
बेटों पर नाज, सीजफायर ने दी राहत : संतोषी
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के खुड्डी की संतोषी देवी के दोनों बेटे भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। एक बेटा युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा कर रहा है वहीं, दूसरा गुजरात में तैनात है। बेटों की देश भक्ति पर मां संतोषी देवी को गर्व है। उनके बड़े बेटे अनिल से कुछ दिन पहले ही बातचीत हुई है, जो सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे ओम प्रकाश से करीब एक सप्ताह पहले बात हुई थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना का हिस्सा बनकर बेटे देश की सेवा कर रहे हैं। मातृ दिवस पर इससे बड़ा तोहफा उनके लिए कुछ नहीं हो सकता है। युद्ध की स्थिति में एक मां के लिए स्थितियां बेहद परेशानी भरी हाेती हैं। सीज फायर हर मां के लिए राहत लेकर आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed