फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Extended support to the Delhi movement from the Seri Manch.

Mandi News: सेरी मंच से दिल्ली के आंदोलन को दिया समर्थन

Tue, 21 Jul 2026 04:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
Extended support to the Delhi movement from the Seri Manch.
मंडी। सीटू और अन्य संगठनों के सदस्यों ने सेरी मंच पर धरना-प्रदर्शन कर दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन किया। सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था पर लगातार हो रहे हमलों, नीट पेपर लीक, एनटीए को भंग करने के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में धकेली जा रही है। एनटीए पूरी तरह अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। संगठनों की मांग है कि एनटीए को तत्काल भंग कर एक पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। शिक्षा व्यवस्था की इस विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की बलपूर्वक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। इस अवसर पर वीना वैद्य, रमेश गुलेरिया, गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed