फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employment opportunity for youth, interviews will be held in Mandi on 4th and 5th September

Mandi News: युवाओं के लिए रोजगार का मौका, मंडी में चार और पांच सितंबर को होंगे साक्षात्कार

Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employment opportunity for youth, interviews will be held in Mandi on 4th and 5th September
चयनित युवाओं को 33,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 4 सितंबर और 5 सितंबर को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने गुड़गांव मानेसर प्लांट के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करवाएगी । 4 सितंबर को असेसमेंट होगी और 5 सितंबर को इंटरव्यू होगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से प्रशिक्षण के दौरान 33400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को दसवीं में 40 प्रतिशत अंकों और आईटीआई पास होना अनिवार्य है।

यह साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। फीटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, वेल्डर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफेक्चरिंग, फाउंड्रीमैन, मेकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग और मेकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर व्यवसाय में पास आउट के लिए कंपनी साक्षात्कार लेगी। इसके अलावा यूनिफार्म, रियायती दर पर खाना और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनियाल ने बताया कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ 10वीं, आईटीआई मार्क्सशीट की दो प्रतिलिपियां प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ एवं 3 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed