फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employment fair on 14th in ITI Mandi

आईटीआई मंडी में 14 को रोजगार मेला

Fri, 11 Mar 2022 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Employment fair on 14th in ITI Mandi
मंडी। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार हासिल करने का एक सुनहरा मौका है। आईटीआई मंडी में नौकरी देने के लिए 14 मार्च को गुजरात की निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार में 400 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

साक्षात्कार में 2015 से 2021 तक आईटीआई पास आउट पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही 10वीं में 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साक्षात्कार में फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर एंड डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, ऑटोमोबाइल के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 20100 सीटीसी दिया जाएगा। कंपनी की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं में रियायती दर पर खाना, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज तथा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट शामिल हैं। नियमों के तहत छुट्टियां तथा मेडिक्लेम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर और प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा कोविड-19 के दोनों डोज का प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा आईटीआई का प्रमाणपत्र साथ लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed