फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees Federation surrounded the government on dearness allowance and pending arrears

Mandi News: महंगाई भत्ता और लंबित एरियर पर कर्मचारी महासंघ ने सरकार को घेरा

Mon, 03 Aug 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Employees Federation surrounded the government on dearness allowance and pending arrears
केंद्र के समान डीए, वेतनमान और आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग
विज्ञापन

मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की बनाई जाएगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए), छठे वेतन आयोग के लंबित एरियर का भुगतान तथा केंद्र के वेतनमान लागू करने की मांग की है। महासंघ ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को अभी भी केंद्र सरकार की तुलना में करीब 15 प्रतिशत कम डीए मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच यह आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है, इसलिए केंद्र के समान डीए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठे वेतन आयोग के एरियर में वर्ष 2022 में केवल 50 हजार रुपये की एक किस्त जारी हुई थी, जबकि शेष राशि अब भी लंबित है। महासंघ ने बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने और केंद्र सरकार के वेतनमान अपनाने की अधिसूचना जारी करने की भी मांग की। साथ ही आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें भी बिना देरी प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव उमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव राज शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, जगदीश राणा, किशोर चौहान, संगठन मंत्री नरेश कुमार शर्मा, जिला मंडी अध्यक्ष हेत राम, मनकुल सिंह पठानिया, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed