फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   elegation rape over neighour

पड़ोसी पर लगाया दुराचार के प्रयास करने का आरोप

Mon, 26 Sep 2016 07:21 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Mon, 26 Sep 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
सजाओपिपलू पंचायत की एक महिला शिक्षक ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर दुराचार का प्रयास और परिवार को जान से मारने से धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की सजाओपिपलू पंचायत की एक महिला अध्यापिका ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर जान से मारने और दुराचार करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा है कि उसके पति का सात साल पहले देहांत हो गया है। उसके बाद से उसका पड़ोसी उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार करता आ रहा है। बीती रात वह बिना कारण उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। महिला शिक्षक का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। उसको हर वक्त खतरे का अंदेशा रहता है। महिला का कहना है कि आरोपी के डर से वह शाम को घर से बाहर निकलने से भी डरती है। महिला ने अपने और बच्चों की सुरक्षा की पुलिस से मांग की है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed