फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity was disrupted for an hour in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में एक घंटा बाधित रही बिजली

Tue, 09 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity was disrupted for an hour in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य विद्युत बोर्ड हमीरपुर स्थित पावर ग्रिड के अचानक फेल होने से जोगिंद्रनगर उपमंडल समेत साथ लगते कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटा तक हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीजों के टेस्ट भी प्रभावित हुए। एक्सरे सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे हमीरपुर स्थित हाई पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से जोगिंद्रनगर उपमंडल के सभी सब स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे तक सरकारी और निजी बैंकों, डाकघर, सरकारी कार्यालय में कामकाज प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

बस्सी परियोजना से 132 सब स्टेशन हमीरपुर, चूल्ला, मट्टनसिद्ध और दैहण सब स्टेशन में भी बिजली आपूर्ति होती है। उधर, बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता इंजीनियर दिप्ती भट्ट ने बताया कि हमीरपुर में पावर ग्रिड फेल होने से बस्सी परियोजना के स्विचयार्ड से बिजली की आपूर्ति करीब एक घंटे तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हमीरपुर में पावर ग्रिड फेल होने से जोगिंद्रनगर उपमंडल में करीब एक घंटे तक बिजली का संकट बना रहा। उसके बाद बिजली को बहाल कर दिया गया।
-पूर्ण चंद, अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed