फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity restored in villages of Saraj

Mandi News: बर्फ के थपेड़े खाकर गांवों को रोशन कर रहे कर्मचारी

Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity restored in villages of Saraj
मंडी। जिले में बंद हुए ट्रांसफार्मरों को बहाल करने में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बर्फ से भी जूझना पड़ रहा है। गोहर, जंजैहली, थलौट आदि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों को बर्फ में चलकर बिजली लाइन को दुरुस्त करना पड़ रहा है। उसके बाद ही गांवों में उजाला हो रहा है। अब तक बंद हुए 293 ट्रांसफार्मरों में से 290 को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी से जंगलों में पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिरे थे। इससे ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे। मैदानी उपमंडलों मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में भी ट्रांसफार्मर ठप हुए थे। तीन ट्रांसफार्मर सुंदरनगर में ठप पड़े हैं, जिन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। जंजैहली, गोहर और थलौट में तापमान शून्य होने के बावजूद बिजली बोर्ड के कर्मचारी रात दिन बिजली बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जंगलों में पेड़ों की वजह से टूटे बिजली के तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे लोगों को राहत भी मिली है। बिजली बहाल करने में लोगों की मदद भी ली जा रही है। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के चलते सभी कर्मचारियों को स्नो किट दी गई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए दिन रात बिजली की बहाली को लेकर कार्य किया जा रहा है। बता दें कि थलौट में 14, मंडी में 26, गोहर में 139, सुंदरनगर में छह, सरकाघाट में 24 और जोगिंद्रनगर में 66 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

सराज में दो सड़कें बहाल, थलौट और पधर में दूसरे दिन भी सड़कें बंद
सराज में चार सड़कें बंद हैं। इनमें जंजैहली-राजगढ़-शिकारी माता, बुंग-भलवार-रेशन खोली नाला, तपनाली-खौली और गाड़ागुशैणी-घट सड़क बाधित है। दो सड़कें जंजैहली-मगरूनाला और छतरी-गाड़ागुशैणी सड़क बहाल कर दी है। थलौट में लंबाथाच-च्यूनी-चेत शैटाधार सड़क को बहाल कर दिया है। थलौट-पंजई थाची, खूहन से डीडर, ज्वालापुर से पराशर, मोनाल-थनोगी बनोगी कांढा सड़क तीसरे दिन भी बंद रही। उधर, पधर मंडल में खोतानाला से पराशर सड़क दूसरे दिन भी बाधित रही। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें पेश आने लगी हैं।

..........

जिला मंडी में बारिश और बर्फबारी से बंद पड़ीं सड़कों और बिजली की बहाली करवाई जा रही है। लोगों को समस्या न आए इसके लिए कर्मचारी रात दिन मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed