फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity Board pensioners demand arrears of revised pay scales.

Mandi News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने मांगा संशोधित वेतनमान का एरियर

Wed, 08 Jul 2026 04:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board pensioners demand arrears of revised pay scales.
हरदासपुरा में हुई बैठक में उठाए मुद्दे, जल्द हल करने की मांग
विज्ञापन

आयकर रिटर्न 31 जुलाई से पहले भरें सभी साथी : दुनेरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ शाखा चंबा की मासिक बैठक हरदासपुरा स्थित विश्रामगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ सदस्य निक्कू राम दुनेरिया ने की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वरिष्ठ उपप्रधान खेम सिंह नारियल ने सभी पेंशनर साथियों से 31 जुलाई से पहले अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक जनवरी 2016 से लागू संशोधित वेतनमान का एरियर 10 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

स्टेट बॉडी के उपप्रधान हरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को उनका समस्त बकाया एरियर जुलाई में जारी करने के आदेश दिए हैं लेकिन बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं जिससे बोर्ड के 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को भी जुलाई में इस सुविधा का लाभ मिल सके। बैठक में पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान लगभग 60 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की जानकारी संघ के महासचिव दलीप चौना ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed