{"_id":"572ca34b4f1c1b0d745cd80a","slug":"eighteen-farmer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार कार्यालय में घुसे किसान, 18 गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार कार्यालय में घुसे किसान, 18 गिरफ्तार
मंडी
Updated Fri, 06 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदशऱ्र्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। टिहरा में विभिन्न मांगों लेकर किसान सभा के बैनर तले 45 दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने कानून तोड़कर नायब तहसीलदार के कार्यालय में घुसने पर किसान सभा के 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। जिन्हें एसडीएम धर्मपुर के समक्ष पेश करने बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। किसान सभा ने पांच दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने की सूरत में चक्का जाम करने की चेतावनी प्रशासन और सरकार को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, शिवराम, अरुण कुमार, मोहन लाल, बाली राम, रूपलाल, रत्न लाल, रामचंद, रूपचंद, महताब सिंह, रणवीर सिंह, अजय कुमार, प्रकाश चंद, हजारी लाल, तारा चंद, शंभु राम, सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया। गत 45 दिनों से टिहरा में जारी क्रमिक भूखहड़ताल के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर किसान सभा ने सामूहिक गिरफ्तारियां देने का ऐलान किया था। शुक्रवार को टिहरा में पुलिस प्रशासन की ओर से किसान सभा के ऐलान के बाद पुलिस बल मौके पर भेजा था। किसान सभा और महिला मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिहरा बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नायब तहसीलदार कार्यालय में घुसकर गिरफ्तारियां दी। किसान सभा के खंड अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा, सीएचसी और डाक्टरों की नियुक्ति, टिहरा में सार्वजनिक शौचालय को निर्माण शुरू नहीं होता, क्रमिक भूखहड़ताल जारी रखी जाएगी। यदि अगले पांच दिनों में सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो किसान 11 मई को चक्का जाम करेंगे। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर लग्यार गांव की निर्मला चौहान, फुलमू देवी, लज्या देवी, ब्रम्ही देवी और कमला देवी ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन