फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Education department clerk dies in Bakhlad, wound marks on face

जंजैहली के बखलाड़ में शिक्षा विभाग के लिपिक की संदेहास्पद मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Education department clerk dies in Bakhlad, wound marks on face
बखलाड़ गांव के 45 वर्षीय पद्म सिंह - फाइल फोटो - फोटो : Mandi
थुनाग/गोहर(मंडी)। जंजैहली के बखलाड़ में शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक की संदेहास्पद मौत हो गई है। लिपिक का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने लिपिक की पहचान पद्म सिंह 45 पुत्र उदय राम के रूप में की है।
विज्ञापन

पद्म सिंह शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत था। रविवार को पद्म सिंह समारोह मे शरीक होने गया था। रात को परीचित व्यक्ति उसे घर के पास सड़क पर छोड़ दिया था। पद्म सिंह सड़क से घर के लिए तो गया लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव घर के साथ लगते नाले से बरामद हुआ। उसके चेहरे पर गंभीर घाव के निशान हैं। नाले में पद्म सिंह का शव मिलने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

मौत पर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
फिलहाल अभी मौत के कारण को पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed