फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   E-KYC should be done in Sandhol: Ajit

संधोल में करवाई जाए ई-केवाईसी : अजीत

Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
E-KYC should be done in Sandhol: Ajit
संधोल (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए 15 फरवरी तक ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के निर्णय ने संधोल क्षेत्र के बुजुर्गों की चिंता बढ़ा दी है। तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय न होने और दूरस्थ भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई बिस्तर पर पड़े तथा असहाय लाभार्थी समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। इससे चलते उनकी पेंशन पहले ही रोक दी गई है।
विज्ञापन

संधोल में तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय न होने के कारण बुजुर्गों को ई-केवाईसी के लिए धर्मपुर जाना पड़ता है। सोहर पंचायत के सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि उनकी माता बिस्तर पर हैं और धर्मपुर जाकर प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि 15 फरवरी से पहले संधोल में विशेष कैंप आयोजित कर ऐसे लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाई जाए। संधोल सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष मान सिंह सकलानी ने भी सरकार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हस्तक्षेप की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed