फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to snowfall, the gates of the Dev Kamrunag temple have been closed and will reopen in April.

Mandi News: बर्फबारी से देव कमरुनाग मंदिर के कपाट बंद, अप्रैल में खुलेंगे

Sun, 04 Jan 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Due to snowfall, the gates of the Dev Kamrunag temple have been closed and will reopen in April.
गोहर (मंडी)। बड़ादेव कमरुनाग में बर्फबारी के चलते मंदिर कमेटी ने देवता के कपाट बंद कर दिए हैं। देवता के गूर देवी सिंह ने कपाट बंद किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

अब श्रद्धालु और पर्यटक अप्रैल में ही देव कमरुनाग के दर्शन कर सकेंगे। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण देव कमरुनाग और माता शिकारी देवी मंदिर को करीब चार माह के लिए बंद कर दिया जाता है। देव कमरुनाग को मंडी जनपद के सबसे बड़े देवता के रूप में पूजा जाता है। क्षेत्र के किसान-बागवान अच्छी बारिश और फसल की कामना को लेकर देव कमरुनाग में शीश नवाते हैं। कपाट बंद होने के साथ ही प्रशासन और मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए यात्रा से परहेज करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बीते साल फंसे थे पर्यटक
बीते साल आठ मार्च को पंजाब के आठ पर्यटक बड़ादेव कमरुनाग के मूल मंदिर कमराह पहुंचे थे। शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान में फंसने के बाद गोहर पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पर्यटकों को सुबह पांच बजे सड़क तक सुरक्षित निकाला था। इससे पहले भी बर्फबारी के दौरान कमरुनाग मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed