फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to increase in dry cold, cold, cough and pneumonia gripped people.

Mandi News: शुष्क ठंड बढ़ने से सर्दी-खांसी और निमोनिया ने जकड़े लोग

Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in dry cold, cold, cough and pneumonia gripped people.
मंडी। लंबे समय से बारिश न होने से मंडी जिले में लोग शुष्क ठंड की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना सर्दी, खांसी, जुकाम और निमोनिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जोनल अस्पताल मंडी में शुष्क सर्दी और संक्रमण की चपेट में आए हर उम्र के लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 150 से 200 की ओपीडी दर्ज हो रही है। कुछेक मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। पिछले पांच महीने से मंडी जिलेभर में बारिश नहीं हुई है। इसके चलते किसान-बागवान खेतों में कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जिले के नदी-नालों का जलस्तर कम हो गया है। शुष्क सर्दी से लोग सूखी खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार सहित छोटे बच्चों में निमोनिया की शिकायत देखी जा रही है। यदि शीघ्र ही बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वायरल संक्रमण में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे लोगों में द्रंग निवासी मीरा देवी, सुमन, कटिंडी से पुरुषोत्तम राम, पवना देवी, जेल रोड निवासी कमल किशोर, चारकुफरी द्रंग निवासी जय सिंह आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हो रही है। बच्चों में भी छाती जाम और निमोनिया होने की आशंका के चलते डॉक्टर के पास पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

जोनल अस्पताल में रोजाना सर्दी-खांसी, निमोनिया और बुखार से पीड़ित 30 बच्चे उपचार के लिए लाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश को दवाई देकर आवश्यक टिप्स दिए जा रहे हैं। जरूरी होने पर ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अन्य ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
-डाॅ. आला, बाल रोग विशेषज्ञ
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed