{"_id":"68ff643904beb1ec020d6c02","slug":"due-to-a-fault-in-high-voltage-wires-electricity-was-disrupted-for-an-hour-mandi-news-c-90-1-ssml1025-174215-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हाई वोल्टेज तारों में खराबी आने से एक घंटा बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हाई वोल्टेज तारों में खराबी आने से एक घंटा बाधित रही बिजली
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल, चौंतड़ा, मकरीड़ी सहित पांच उपमंडलों में लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। 132 केवी बस्सी पन विद्युत परियोजना के ग्रिड के हाई वोल्टेज तारों में तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करीब एक घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे विद्युत मंडल के पांच उपमंडलों के करीब 50 हजार लोगों को परेशानी हुई। जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल, चौंतड़ा, मकरीड़ी सहित अन्य उपमंडलों में करीब एक घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे कारोबारी भी परेशान हुए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बस्सी पन विद्युत परियोजना के विद्युत ग्रिड में 132 केवी हाई वोल्टेज तारों के ब्रेकर में अचानक तकनीकी खामी आ गई। जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल ने जब शानन परियोजना से अतिरिक्त विद्युत भार की मांग की तो यहां भी मांगानुसार विद्युत भार न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे तकनीकी खराबी को दूर कर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। बस्सी परियोजना के आवासीय अभियंता दिप्ती भट्ट ने कहा कि 132 केवी बस्सी परियोजना के ग्रिड के हाई वोल्टेज तारों में अचानक तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बस्सी परियोजना से बिजली आपूर्ति न होने से उपमंडल नंबर एक, दो, लडभड़ोल, मकरीड़ी और चौंतड़ा क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बिजली सेवाएं बाधित रही। इस कारण हजारों बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
-पूर्ण चंद, अधिशासी अभियंता विद्युत डिविजन नंबर एक