{"_id":"6a679d353c14dc79670dd183","slug":"drug-users-in-pipli-panchayat-will-have-to-spend-time-in-the-lock-up-mandi-news-c-90-1-mnd1023-206674-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पिपली पंचायत में नशा करने वालों को खानी होगी हवालात की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पिपली पंचायत में नशा करने वालों को खानी होगी हवालात की हवा
Tue, 28 Jul 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
पिपली पंचायत में ग्रामसभा में उपस्थित लोग और इन्हें संबोधित करते पंचायत प्रतिनिधी। स्त्रोत पंचा
- फोटो : Archive
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया। इसमें सातों वार्डों के 250 से अधिक लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने की। पंचायत उपप्रधान अश्वनी ठाकुर और पंचायत सचिव अभय सिंह की मौजूदगी में नशा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें नशेड़ियों को हवालात पहुंचाने के लिए लोगों ने एकमत निर्णय लिया।
वार्ड सदस्य अनिता, गीता, मोहन लाल, तिलक राज, रेखा और सपना देवी ने अपने-अपने वार्डों में सोलर लाइटों से रोशनी फैलाने, रास्तों और सामुदायिक नालियों के निर्माण पर चर्चा की।
विज्ञापन
ग्रामसभा में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान और पंचायत में स्वच्छ पानी की आपूर्ति, बिजली सुविधा के अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार लाने की मांग की।
शादियों, बच्चों के जन्म और अन्य बधाई के मौकों पर हिजड़ों के लिए न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये की राशि निर्धारित की गई। पंचायत क्षेत्र में घूमकर सामान बेचने वाले हर फेरी वाले को पंचायत से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
बिना पंजीकरण के कोई भी फेरीवाला पिपली पंचायत में सामान नहीं बेच सकेगा। प्रधान ने बताया कि पंजीकृत फेरी वाले को जब भी पंचायत में प्रवेश करना होगा तो उसकी 100 रुपये की पर्ची कटेगी।