फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drug smuggling cases of Balh and Pulgharat again in discussion due to extortion allegations

Mandi News: उगाही के आरोपों से फिर चर्चा में नशा तस्करी बल्ह और पुलघराट के मामले

Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling cases of Balh and Pulgharat again in discussion due to extortion allegations
मंडी। नशा तस्करी के दो मामलों में पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों के परिजनों से धनराशि उगाही करने की कोशिश करने का मामले फिर चर्चा में आ गए हैं। बल्ह और पुलघराट में हुई इन घटनाओं में परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को छुड़वाने के एवज में फोन कर लाखों की धनराशि की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उगाही की कोशिश की थी, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बल्ह के मामले में आरोपियों पर धनराशि की मांग का आरोप लगाया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका पर संज्ञान में लेते हुए इसे सीबीआई जांच के लिए सौंपने का आदेश दिया। उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चिट्टे के लेन-देन के चलते आरोपी के पिता से धनराशि की मांग की थी। पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी स्थानीय क्षेत्र में चिट्टे का नेटवर्क चला रहे थे। उनके कई चिट्टा तस्करों से लिंक थे। इस मामले में दो शातिर गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह का मामला पुलघराट में भी सामने आया जहां पुलिस की कार्रवाई के तुरंत बाद धनराशि की उगाही की कोशिश की गई। यहां भी एक आरोपी के पिता ने आरोप लगाया था कि उनसे बेटे को छोड़ने के बदले ढाई लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में तीन शातिरों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों की आवाज की रिकॉर्डिंग की जांच की, जिसमें लैब से पुष्टि हुई कि उगाही की कोशिश करने वालों की आवाजें मैच करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed