{"_id":"6965398a56e2804e7f02364a","slug":"drubal-won-the-tungal-premier-league-mandi-news-c-90-1-ssml1024-182398-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: द्रुबल ने जीती तुंगल प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: द्रुबल ने जीती तुंगल प्रीमियर लीग
Mon, 12 Jan 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
तुंगल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी दिखाकर जीत का जश्न बनाती हुई। स्रोत आयोजक
कोटली (मंडी)। कोटली में खेली गई तुंगल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में द्रुबल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अलग-ए को 5 रन के करीबी अंतर से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द्रुबल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 72 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलग-ए की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 67 रन पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल प्रताप सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 22,000 की नकद राशि और ट्रॉफी भेंट की। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले काकू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 24 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल किए। मुख्यातिथि ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अनुशासन और टीम भावना बनाए रखने का आह्वान किया।