{"_id":"6a56195116db3f5ecd062152","slug":"drainage-outlets-blocked-debris-scattered-on-the-road-mandi-news-c-90-1-mnd1023-204875-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निकासी नालियां बंद, सड़क पर फैला मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निकासी नालियां बंद, सड़क पर फैला मलबा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरसात ने मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़क के किनारे बनाई गई नालियों के बंद होने के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, सड़कों के किनारे कीचड़ फैल जाने से राहगीरों सहित दोपहिया वाहनों में सवार यात्री भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की निकासी के लिए बनाईं नालियों पर कुछ जगह कंकरीट से बंद होने के कारण सड़क के वर्म उखड़ चुके हैं। मंगलवार को ढेलू निवासी अजय ठाकुर, रमेश कुमार, अमित, मीना कुमारी, सुरेश कुमार, बुद्धि सिंह, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि इस सड़क पर बरसात के कारण बारिश का पानी तेज बहाव से बहता है। कई बार विभाग को नालियों से मलबा और पत्थर हटाने का आह्वान किया जा चुका है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बनकर सड़क के नुकसान को देख रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता विद्या सागर ने बताया कि ढेलू-डोहग सड़क के किनारे नालियां बंद होने का मामला ध्यान में लाया गया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मजदूरों और जेसीबी मशीनरी के साथ नालियों से मलबा और पत्थर हटाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।