{"_id":"6276b5125ce603449a29d54c","slug":"dolma-in-sui-dhaaga-competition-madhu-winner-in-matka-phod-mandi-news-sml408096581","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुई धागा स्पर्धा में डोलमा, मटका फोड़ में मधु विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुई धागा स्पर्धा में डोलमा, मटका फोड़ में मधु विजेता
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला तवाराफी में गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : Mandi
मंडी। मातृत्व दिवस पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय माध्यमिक पाठशाला तवाराफी में मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य ज्योत्सना गुप्ता ने शिरकत की।
उन्होंने मां के दयावान स्वभाव पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में माताओं ने अपना हुनर दिखाया। गुब्बारा फुलाने की स्पर्धा में दया देवी पहले, गायत्री दूसरे और भामा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। सुई धागा प्रतियोगिता में डोलमा प्रथम, कुसुमा द्वितीय और उतमी तृतीय स्थान पर रहीं।
मटका फोड़ स्पर्धा में मधु और म्यूजिकल चेयर में रूमा देवी ने बाजी मारी। इसके अलावा 80 बच्चों को एक कॉपी, एक पेन, पेंसिल, ड्राइंग कलर और एक बिस्कुट का पैकेट भी बांटा। मंडी के इंडस ग्लोबल स्कूल में मातृत्व दिवस पर बच्चों को फिल्म दिखाकर मातृत्व की परिभाषा बताई।
विज्ञापन
फिल्म में दिखाया कि माताएं कितनी दयालू, उदार और बच्चों के लिए हर दु:ख झेलने के लिए तैयार रहती हैं। प्रधानाचार्य दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में मातृत्व दिवस पर बच्चों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं। संवाद