फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Do not reveal ATM PIN of unknown person: Inder Singh

अनजान का एटीएम पिन न बताएं : इंद्र सिंह

Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Do not reveal ATM PIN of unknown person: Inder Singh
कोटली महाविद्यालय में राज्य सहकारी बैंक के जागरूकता शिविर में भाग लेते प्राध्यापक और छात्र। - फोटो : Mandi
मंडी। हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा मंडी ने कोटली महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कैशलेस जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर में उपभोक्ताओं को डिटेल कैशलेस के बारे में जानकारी दी गई। हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा मंडी के वित्तीय कंसलटेंट इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे शिविर प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में लगाए जाते हैं ताकि लोगों को डिजिटल लेनदेन, उपभोक्ताओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता और बैंक में अपनी राशि कैसे सुरक्षित रखें के बारे बताया जाता है।
किसानों, बागवानों के लिए कर्ठ कल्याणकारी योजनाएं चला जा रही चलाई जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर ऋण मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ता किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर और अन्य कोई भी बैंक संबंधी जानकारी न दें। कुछ समाज विरोधी तत्व साइबर क्राइम के तहत भोले-भाले उपभोक्ताओं को बैंक का अधिकारी बताकर उनसे कुछ ऐसी जानकारी हासिल करता है जिससे उपभोक्ताओं को सीधा नुकसान होता है।
विज्ञापन

बैंक से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता बैंक में जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। यदि बैंक में धोखाधड़ी हो जाए तो वह सीधा आरबीआई को अपनी शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही बचत की आदत डालनी चाहिए तथा नई पीढ़ी को नई तकनीक के माध्यम से बैंक का लेन-देन करना चाहिए। यही नहीं युवा अपने गांव में वहां के स्थानीय लोगों को भी बैंक में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा करें और जागरूक करें। इसके बाद कोटली पंचायत के हार्ट में भी वित्तीय जागरूकता और डिजिटल कैशलेस शिविर का आयोजन किया। इसमें महिला मंडलों की महिलाओं और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed