फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Do not panic during a disaster, it is important to be prepared: SDM

आपदा के समय घबराना नहीं, तैयार रहना जरूरी : एसडीएम

Fri, 24 Oct 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Do not panic during a disaster, it is important to be prepared: SDM
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्राकृतिक आपदा पर सरकार के समर्थ 2025 जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जोगिंद्रनगर स्कूल और ग्राम पंचायत कुठेड़ा मकरीड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि आपदा के समय घबराना नहीं, तैयार रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। आपदा से आमजन को सुरक्षित बचाना प्रशासन का नैतिक धर्म है।
लिहाजा आम लोग भी सुरक्षित और भूकंपरोधी भवन निर्माण पर सहभागिता दर्ज करवाएं। सरकार के इन कार्यक्रमों में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी (धर्मपुर) के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सशक्त संदेश दिया। कलाकारों ने हास्य और संवाद शैली से बताया कि घबराने से नहीं, सोच-समझकर किए गए कदमों से ही जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है। लोगों का आह्वान किया कि आपदा से संबंधित जानकारी अपने परिवार, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों तक आवश्यक पहुंचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed